logo

जमशेदपुर : जुगसलाई एमई स्कूल रोड की ध्वस्त पानी टंकी मामले में ठेकेदार के खिलाफ FIR की अनुशंसा

FIR66666666666666.jpg

जमशेदपुर 


जुगसलाई नगर परिषद बोर्ड की बैठक में जवाबदेही और विकास दोनों मुद्दे केंद्र में रहे। अध्यक्ष नौशीन खान ने एमई स्कूल रोड स्थित ध्वस्त पानी टंकी के मामले में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का प्रस्ताव सरकार को भेजते हुए सख्त रुख अपनाया। इसके साथ ही शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। सोमवार को आयोजित इस बैठक में विधायक मंगल कालिंदी विशेष रूप से मौजूद रहे। अध्यक्ष नौशीन खान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जनसमस्याओं, स्वच्छता, जलापूर्ति और शहरी विकास जैसे अहम मुद्दों पर गंभीर मंथन हुआ। विधायक ने विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

अध्यक्ष नौशीन खान ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव रखा

बैठक में सबसे अहम मुद्दा एमई स्कूल रोड की ध्वस्त जल टंकी रहा, जिस पर लापरवाही को लेकर अध्यक्ष नौशीन खान ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव रखा। बोर्ड ने प्रस्ताव पारित कर इसे सरकार के पास भेज दिया, साथ ही टंकी की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने की बात भी कही गई। इसके अलावा, क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए चार नये जल टावरों के निर्माण, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना, शिव घाट के सौंदर्यीकरण, कब्रिस्तान में सोलर डीप बोरिंग और वुजूखाना निर्माण, विभिन्न इलाकों में पाइपलाइन विस्तार, अधूरी सड़कों के निर्माण और स्ट्रीट लाइटिंग को मजबूत करने जैसे प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

ये प्रस्ताव सरकार को भेजे गये 

बोर्ड ने 20 डीप बोरिंग, 20 हाई मास्ट लाइट, 400 स्ट्रीट लाइट की खरीद, खेल मैदान के लिए जमीन चिन्हित करने और पेयजल वाल्व की मरम्मत जैसे प्रस्ताव भी पारित किये। सभी प्रस्तावों को संबंधित अधिकारियों के माध्यम से राज्य सरकार को भेज दिया गया है। बैठक में वार्ड सदस्यों ने एकजुट होकर कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वय और प्रतिबद्धता जरूरी है, तभी जुगसलाई में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सकेगा।


 

Tags - Recommendation  FIR contractor water tank Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News