logo

रांची में छोटू हत्याकांड के पीछे 'खून के बदले खून', गुड्डू ने निकाली पुरानी दुश्मनी

ुह््ह2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मेन रोड में तीन दिन पहले हुए छोटू रंगसाज की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। छोटू की हत्या की साजिश फिरदोस खान ने रचा था। हत्या के बाद लगातार पुलिस से बचने के लिए इधर उधर भाग रहा था। लेकिन रांची पुलिस ने आरोपी फ़िरदौस खान उर्फ गुड्डू खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब शूटरों की तलाशी जारी है। गिरफ्तार फ़िरदौस पर दर्जनों मामले विभिन्न थाना में दर्ज है।  इस मामले का खुलासा रांची एसपी राज कुमार मेहता ने प्रेस वार्ता किया है। 


भाई की हत्या का आरोप था 
सिटी एसपी ने कहा कि छोटू रंगसाज गढ़वा जिला का मोस्टवांटेड अपराधी था। हत्या के बाद कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू किया गया। जांच के दौरान जानकारी मिली की फ़िरदौस खान जो गढ़वा का ही रहने वाला है इसके साथ पुरानी दुश्मनी है। साथ ही फ़िरदौस खान के भाई की हत्या का आरोप भी छोटू पर था। इसके अलावा कई दूसरे मामले को लेकर दोनों के बीच दुश्मनी थी। जिसे लेकर फ़िरदौस ने अन्य साथियों के साथ मिल कर छोटू की हत्या की योजना बना कर गोलियों से भुनवा दिया। एसपी ने बताया कि गढ़वा बस स्टैंड पर कब्जे को लेकर हत्या की गई थी। उन्होंने बताया कि स्टैंड में गुड्डू के भाइयों का कब्जा था। कुछ साल पहले उसके तीन भाइयों की हत्या करने के बाद छोटू ने स्टैंड पर कब्जा कर लिया। इसी तनातनी में गुड्डू ने छोटू के एक भाई की भी हत्या करवा दी थी। कुछ दिन पहले छोटू के ही शूटरों से गुड्डु ने संपर्क किया। जिसके बाद शूटर मिंटू व साबिर ने छोटू की हत्या कर दी।  

 
शूटरों को तलाशा जा रहा 
गिरफ्तार फ़िरदौस खान पर गढ़वा जिले के साथ अन्य थाना में 14 से अधिक मामले दर्ज है. कई मामलों में जेल भी जा चुका है। फ़िरदौस खान खुद भी एक गैंग का संचालन करता था। छोटू की हत्या की पूरी रणनीति अपने साथियों के साथ मिल कर तय किया था। फिलहाल अब पुलिस इस मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए शूटरों की गिरफ्तरी के लिए छापेमारी कर रही है। शूटरों की गिरफ़्तारी के लिए रांची पुलिस गढ़वा और यूपी तक छापेमारी कर रही है। पत्नी के दर्ज बयान पर भी पुलिस आरोपियों को खोजने में लगी है। इस पूरे मामले का मास्टरमाइन्ड तो सलाखों के पीछे चला गया। लेकिन अब दोनो शूटर को गिरफ्तार करना एक बड़ी चुनौती है। बता दें कि छोटू शनिवार को अपने परिवार के साथ डेली मार्केट कपड़ा मंडी में कपड़े की खरीददारी कर लौट रहा था। तभी घात लगाए बाइक सवार  दो अपराधी ताबड़तोड़ दो गोलियां मार कर पिस्टल लहराते हुए भाग निकले।

 

Tags - ranchi crime news Chhotus murderranchi news ranchi ki khabar