logo

मीरा सिंह के ठिकानें से 15 लाख नगद के साथ और क्या-क्या हुआ बरामद पढ़िए

MEERA1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची में सुबह-सुबह ईडी की टीम ने तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह के ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी जमीन घोटाले से जुड़ी हुई है। अब तक मीरा सिंह के आवास से आधा दर्जन से ज्यादा मोबाइल और 15 लाख नगद बरामद हो चुके हैं। फिलहाल ईडी की छापेमारी जारी है। मामले में रांची पुलिस के कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।


2012 बैच की हैं मीरा 
बता दें कि मीरा सिंह 2012 बैच की दारोगा हैं। वह सत्ता की करीबी रही हैं। उनकी पहुंच यहां तक है कि एक बार डीजीपी को भी उनके तबादले का आदेश वापस लेना पड़ा था। 25 फरवरी, 2021 को खूंटी में थाना प्रभारी रहते हुए मीरा सिंह को एसीबी ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था। रांची जिला में स्थानांतरित होने के बाद मीरा सिंह को दो साल पहले तुपुदाना ओपी का थाना प्रभारी बनाया गया था। मीरा सिंह पर गंभीर आरोप लग चुके हैं। उन्हें पद से हटाने की भी अनुशंसा हुई है।


विवादों से मीरा का गहरा नाता
मीरा सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास भी पूर्व में कई बार सरकार को पत्र लिखकर मीरा सिंह पर करवाई की मांग कर चुके हैं। झारखंड उच्च न्यायालय, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में भी दारोगा मीरा सिंह पर पहले से मुकदमा चल रहा है। मीरा सिंह के करीबी जमीन कारोबारी सह कांग्रेस के प्रदेश सचिव लाल मोहित नाथ शाहदेव के तुपुदाना स्थित आवास पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है।