logo

लड़ के नहीं लिया है झारखंड, भाजपा ने सहमति से इस राज्य को बनाया हैः रविंद्र राय

ीोवग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस किया इस दौरान उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली मुलाकात है। आप सबक सहयोग मुझे पहले भी मिलता रहा है। भाजपा इस राज्य को निर्माण करने वाली पार्टी है। पूरे ताकत के साथ इस चुनाव में उतरी है। मैं अक्सर कहता रहता हूं कि झारखंड को भाजपा ने बनाया है और भाजपा ही इसको बचाएगा। भाजपा की ही एक राजनीतिक भूख के वजह से झारखंड का जन्म हुआ। कुछ लोग जो राजनीतिक क्षेत्र में है वो कहते हैं कि झारखंड लड़कर लिया है। जब तक झारखंड के लिए लड़ते रहे तब तक झारखंड बना नहीं। झारखंड बनाने के लिए जब सहमति हुई तब झारखंड में लड़ाई समाप्त थी। तब आदिवासी, गैर आदिवासी, अगड़ा-पिछड़ा दलित की जो सीमाएं बनाकर अलग राज्य  के नाम पर जो तफरका पैदा करने की कोशिश थी खासकर जेएमएम और कांग्रेस ने। उस सीमा की रेखा को मिटाकर जब राज्य में एक आम सहमति का निर्माण किया गया जो काम भाजपा ने किया उसके बाद ये राज्य का निर्माण हुआ। इसलिए मैं आज बहुत जिम्मेदारी के साथ वैसे लोगों के उन दावों को खंडन करता हूं जो कहते हैं लड़के लिया झारखंड। भाजपा ने सहमति से बनाया झारखंड। उनके ऐसे कहने पर आज भी बिखराव और सामाजिक विभाजन की दुर्गंध निकलती है। 


उन्होंने कहा कि आज जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि झारखंड में सामाजिक विभाजन के साथ किसी का अपमान नहीं किया जा सकता। यहां पर समाज के सभी वर्ग, जाति, समूह के अधिकार के रक्षा की बात करती है। और सबके सम्मान के रक्षा के बात करती है। हम वादा करते हैं कि इस राज्य में आदिवासी भाईयों का, गैर आदिवासी भाईयों का, दलितों का, पिछड़ों का सभी के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा होगी। सबके हितों की रक्षा होगी। झारखंड में बेमनुष्यता की भावना 2000 के पहले भी जेएमएम कांग्रेस करता था। ये लालखँड तक की बात करते थे। खेत खलिहान तक लूटते थे। उससे मुक्त कराकर के हमने अटल जी के शासनकाल में राज्य बनाया। आज मैं चुनाव के माहौल मैं इस बात का संदेश झारखंड की जनता को देना चाहता हूं कि हमने झारखंड बनाया है तो हमारी विशेष जिम्मेदारी झारखंड की जनता के प्रति है इसका हमको एहसास है। इस प्रकार की राजनीतिक विभाजन का जो काम हो रहा है उससे इस राज्य को बचाने की जरूरत है। एक तरफ फिर से संप्रादायिकता को बढ़ाने का काम कांग्रेस कर रही है। जातिवाद को फैलाने का काम राजद कर रहा है। आदिवासी गैर आदिवासी की भावना को भड़काने का काम जेएमएम कर रह है। 


झारखंड को झारखंड वासियों के लिए सुरक्षित रखने का काम करना चाहिए। मैं उनसे भी कहना चाहता हूं कि आप लोकतंत्र के त्योहार में आये हो तो संविधान के तहत सबकी हितों की रक्षा की बात करे। मोदी जी के उस दृष्टिकोण के परिपेक्ष्य में यह बात रख रहा हूं जिसमें उन्होंने कहा है कि सबका साथ, सबका विकास। उसी प्रयास में मैं यह कहना चाहता हूं कि झारखंड में सबका मान सम्मान और अधिकार की सुरक्षा भाजपा करेगी। आज जरूरत इस बात की है कि समाज के सभी वर्ग के लोग भाजपा का दिल खोलकर साथ दे। हमें विश्वास है कि झारखंड की जनता भाजपाई है। झारखंड की जनता भाजपा के लिए समर्पित है। हमारा मिशन यही रहा है कि झारखंड के जो लोग उपेक्षित थे, वनों में रहने वाले, कस्बों में रहने वाले जिनकी उपेक्षा हो रही थी। झारखंड की उपेक्षा हो रही थी उनकी सुविधा के लिए ये झारखंड बनाया गया। जो सपना हमने अटल जी के नेतृत्व में देखा था वो सपना हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरा कर रहे हैं। जब भी भाजपा का शासनकाल आया कानून व्यवस्था को हमने नियंत्रित किया। कभी किसी बेटी को पेट्रोल छिड़ककर नहीं मारा। कभी किसी बेटी के टुकड़े-टुकड़े नहीं किए। भाजपा ने खेत खलिहान को बचाया है। अपराध मुक्त झारखंड अधिकार युक्त झारखंडवासी हो। सामाजिक सौहार्द के वातावरण में इस राज्य को आगे बढ़ाने के लिए इस चुनाव को हम चुनौती के तौर पर ले रहे हैं। 

Tags - Ravindra Rai Working President BJP Jharkhand BJP Jharkhand Latest News