द फॉलोअप डेस्क
झारखंड बंद के दौरान रांची के रातू रोड में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आगमन से पहले रातू रोड चौक के समीप सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे थे। कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे टायर भी जमा कर रखे थे। इसी दौरान रांची पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क से टायर हटाने के साथ ही कार्यकर्ताओं को वहां से हटाने का प्रयास किया। इसको लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक शुरू हो गई और देखते ही देखते धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।
