logo

जमशेदपुर MGM में शव को चूहों ने कुतरा, परिजन भड़के

जमशेदपुर MGM में शव को चूहों ने कुतरा, परिजन भड़के

द फॉलोअप डेस्कः
जमशेदपुर के एमजीएम के शीतगृह में रखे शव को चूहे ने कुतर दिया। आक्रोशित परिजनों ने गुरुवार सुबह एमजीएम अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। जानकारी के मुताबिक मानगो दाइगुटू निवासी श्याम सिंह (45) मंगलवार को वाहन से गिरने की वजह से घायल हो गये थे। इलाज के लिए बुधवार की सुबह परिजनों ने एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया था। 


बुधवार सुबह हुई थी मौत
इलाज के दौरान श्याम सिंह की इमरजेंसी में ही बुधवार की सुबह मौत हो गयी। अस्पताल प्रबंधन से परिजनों ने अनुरोध किया कि शव को शीतगृह में रख दिया जाए। इस पर प्रबंधन ने शव को शीतगृह में रखने का आदेश दिया। अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से कहा था कि शव को यहां न रखें, लेकिन यह नहीं बताया कि शव को चूहे कुतर सकते हैं। गुरुवार की सुबह परिजन पहुंचे, तो देखा कि शव के पैर की उंगलियों और प्राइवेट पार्ट को चूहे ने कुतर दिया है।


जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ रवींद्र कुमार से इस संबंध में पूछने पर कहा कि शीतगृह में शव रखने की जगह नहीं थी। परिजनों को पहले ही कहा गया था कि मोर्चरी में पहले से शव हैं। उन्होंने कहा कि बाहर रूम में एसी चलाकर शव को रखा गया था. बार-बार परिजनों ने अस्पताल में ही शव को रखने का अनुरोध किया था। इसलिए शव को एसी चलाकर कमरे में रख दिया गया था।

Tags - Jamshedpur News Jamshedpur News Jamshedpur Latest News Crime News Jamshedpur