logo

राष्ट्रीय युवा शक्ति की टीम पहुंची बालासोर, जरूरतमंदों के लिए किया रक्तदान

1846.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ओडिशा के बालासोर जिले में बहानगा रेलवे स्टेशन के समीप 2 जून की शाम हुए भीषण और हृदय विदारक रेल दुर्घटना के पीड़ितों की मदद, राहत और इलाज के लिए केंद्र-राज्य सरकार लगी हुई है। इस कार्य में अपने स्तर से सामाजिक संगठन भी जुड़े हुए हैं। इसी क्रम में झारखंड की राजधानी रांची से राष्ट्रीय युवा शक्ति की टीम भी ट्रेन हादसे में घायल लोगों व जरूरतमंदों की मदद करने बालासोर पहुंची। जनसेवा की भावना लिए पिछले एक दशक से कार्य कर रही राष्ट्रीय युवा शक्ति की टीम के द्वारा बालासोर हॉस्पिटल पहुंचकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कई युवाओं ने रक्तदान किया।

घायलों से की मुलाकात
राष्ट्रीय युवा शक्ति की टीम ने रक्तदान के अलावा हॉस्पिटल में जाकर घायलों से मुलाकात की। साथ ही यथासंभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया। साथ टीम घटनास्थल पर जाकर पूरी परिस्थिति का मुआयना भी किया। ताकि, आने वाले दिनों में हताहत परिवारों की भी मदद सुनिश्चित की जा सके। रक्तदान करने वाले में नितेश वर्मा, राहुल गुप्ता, रोहित यादव, सूरज कुमार, मीनू चौधरी, प्रेम कुमार, निखिल गुप्ता शामिल थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N