द फॉलोअप डेस्क, रांची:
शहीद भगत सिंह के प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर राष्ट्र युवा शक्ति के सदस्य 20 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। इस बाबत आज मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि झारखंड क्रांतिकारियों की भूमि रही है और भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर शहीदे आजम भगत सिंह को 2 गज जमीन न मिल पाना दुःखद है। सरकार आखिर प्रतिमा क्यों नहीं लगने देना चाहती, यह हमारी समझ से परे है।आज युवाओं का इस तरीके से सड़कों पर उतरना यह दिखाता है कि झारखंड के युवाओं में भगत सिंह के प्रति कितना सम्मान है और वे चाहते हैं कि हर हाल में भगत सिंह की प्रतिमा लगे। अगर सरकार और प्रशासन नहीं जागा तो 23 मार्च भगत सिंह की शहादत दिवस पर एक और शहादत होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की होगी।

आपको बता दें राष्ट्र युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने बीते दिनों ये ऐलान किया था कि अगर 23 मार्च तक भगत सिंह के प्रतिमा को जगह नहीं मिलती है तो वे खुद फांसी पर लटक जाएंगे। धरना में मुख्य रूप से शैलेश नंद तिवारी, सावन लिंडा, वीरेंद्र गोश्त, विजय तिर्की अनुराग तिर्की अंकित ग्रुप अजीत गुप्ता, उमेश साहू, रंजन माथुर, मिथिलेश सिंह, निखिल गुप्ता, संजय तिवारी, धीरज वर्मा, उपस्थित थे।
