logo

रामगढ़ : ठेकेदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाज के लिए रांची रेफर

khokha.jpg

रामगढ़ः 
राज्य में अपराधिक घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। आए दिन किसी को भी गोली मार दी जा है। खासकर जमीन कारोबारियों और ठेकेदारों को निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला रामगढ़ शहर के बिजोलिया विकास नगर मोड़ का है जहां अपराधियों ने ठेकेदार देवांशु शाहा की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने चार खोखे बरामद किए हैं। घायल देवांशु शाहा को प्राथमिक इलाज के लिए रांची रोड स्थित होप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है।

सामाजिक संगठनों में काफी सक्रिय रहे हैं देवांशु

बताया जा रहा है कि ठेकेदार देवांशु साहा सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय रहे हैं। रोटरी क्लब और दामोदर वैली जैसे संस्थानों में शामिल होकर इन्होंने कई कार्य किए हैं। उन पर हुए आपराधिक हमले ने शहर के सभी नामचीन लोगों को चौंका दिया है। उन पर हमला करने वाले अपराधी कौन थे, और किस वजह से उन पर गोली चली है, इसका पता पुलिस लगा रही है।