logo

रंजीत कोहली ने सीबीआई कोर्ट से गवाह पेश करने के लिए मांगा समय

0102.jpg

द फॉलोअप डेस्क
तारा शाहदेव से जुड़े मामले में रांची सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। जिसमें नेशनल राइफल शूटर तारा शाहदेव के यौन उत्पीड़न केस में बचाव पक्ष यानी रंजीत कोहली ने गवाह प्रस्तुत करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की।  कोर्ट ने रंंजीत कोहली की आग्रह को स्वीकार कर लिया। उसे 11 अप्रैल तक गवाह प्रस्तुत करने का समय दिया। बताते चलें कि इससे पहले सभी आरोपितों के 313 का बयान दर्ज किया जा चुका है।

2015 में सीबीआई ने केस टेक ओवर किया
तारा शाहदेव यौन उत्पीड़न मामले में केस को सीबीआई ने
वर्ष 2015 में टेक ओवर किया था। इस मामले में सीबीआई 26 गवाह को अदालत में पेश कर चुकी है। रंजीत कोहली के साथ हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार (विजिलेंस) बर्खास्त मुश्ताक अहमद व कोहली की मां कौशल रानी भी ट्रायल फेस कर  रही हैं। बताते चलें कि आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने जुलाई 2018 को आरोप गठित किया है

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT