logo

गुमला की रानी सिंह बनीं बेसहारा पशुओं की संरक्षक, वर्षों से कर रही हैं कुत्तों की सेवा

jiyegwrub.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले की रहने वाली रानी सिंह ने पशुओं की सेवा को अपनी दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना लिया है, जिससे उन्हें समाज में एक अलग पहचान मिली है। वह कई वर्षों से सड़क पर रहने वाले मासूम कुत्तों को भोजन कराने का काम कर रही हैं। रानी सिंह रोजाना दो दर्जन से अधिक कुत्तों को भोजन कराती हैं। दिन में ही नहीं, ठंड के मौसम में वह रात में भी इनके लिए भोजन की व्यवस्था करती हैं। जहाँ आज लोगों का इंसानों के प्रति प्रेम भी कम होता जा रहा है, वहीं रानी सिंह ने इन मूक जीवों के प्रति करुणा और संवेदना का दुर्लभ संदेश दिया है। उन्होंने एक स्थान पर इन कुत्तों के लिए प्लास्टिक का छोटा घर भी बनवाया है, ताकि ठंड से बचाव हो सके। ठंड के दिनों में वह नियमित रूप से इन्हें अंडा खिलाने का काम भी करती हैं।
रानी सिंह का कहना है कि इस सेवा से उन्हें बेहद खुशी मिलती है और वह इसे ईश्वर का आदेश मानकर करती हैं। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी ऐसे जीवों की सहायता करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने चिंता जताई कि कई लोग इन मासूम जानवरों की मदद करने के बजाय उन्हें परेशान करते हैं, जो बेहद दुखद है। रानी सिंह का यह समर्पण और प्रेम न सिर्फ उन्हें चर्चा में रखता है, बल्कि लोगों को प्रेरित भी करता है। उनके काम की हर जगह सराहना हो रही है।

 

Tags - latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest Jharkhand News Jharkhand Updates latest jharkhand News Gumla news Updates latest Gumla news Gumla News updates Gumla updates in hindi latest Jharkhand news jharkhand News