logo

रांची की अनुष्का ने CBSE इंटर स्कूल आर्चरी प्रतियोगिता में हासिल किया गोल्ड मेडल

्ोन.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड की राजधानी रांची के डीएवी गांधी नगर शिशु विहार में पढ़ने वाली कक्षा 4 की छात्रा अनुष्का तिवारी ने CBSE इंटर स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है। अनुष्का की इस सफलता ने अपने परिवार के साथ स्कूल का नाम भी रौशन किया है। इस पर बधाई देते हुए डीएवी शिशु विहार की प्रभारी डॉ जया जयसवाल ने अनुष्का को कहा कि जीवन में हर छोटी सफलता मायने रखती है।वहीं, इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल प्रदीप कुमार झा ने भी अनुष्का को बधाई दी। प्रिंसिपल ने कहा कि अनुष्का हम सभी के लिए प्रेरणा है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य छात्रों को भी खुद पर विश्वास रखने और कड़ी मेहनत करने को कहा है। प्रिंसिपल ने कहा कि अपने सपनों को कभी न छोड़ें। इसके अलावा उन्होंने अनुष्का की उपलब्धि इस बात का ज्वलंत उदाहरण बताया है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
 

Tags - Ranchi CBSE Inter School Archery Competition Jharkhand latest News