logo

ट्रेन में हुई थी दोस्ती, इंस्टाग्राम पर न्यूड चैट; फिर 17 टुकड़ो में मिली युवक की लाश

LOVEPOLINT2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 

रांची के वसीम की छत्तीसगढ़ की कोरबा में हुई हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले के दो आरोपी गिरफ्तार हो गये हैं। इसमें एक वसीम की प्रेमिका रेहाना और दूसरा रेहाना का बॉयफ्रेंड राजा शामिल है। रेहाना और राजा ने ही वसीम की हत्या कर उसके 17 टुकड़े कर बांध में फेंका था। दरअसल कोरबा जिले के चैतमा गांव में किराए के मकान में राजा खान और उसकी प्रेमिका रेहाना ने वसीम अंसारी को घर बुलाया था। दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की। इसके बाद शव को घर में फ्रीजर में रख दिया। अगले दिन आधे टुकड़ों को स्कूल बैग में भरकर गोपालपुर बांध में फेंक दिया। दूसरे दिन रात में शव के बाकी टुकड़ों को बोरे में भरकर उसी बांध में डाल दिया। 


जो जानकारी निकलकर सामने आई उसके मुताबिक रेहाना के बुलावे पर दो जुलाई को वसीम बिलासपुर गया था। राजा व रेहाना उसे साथ लेकर किराए के मकान में गए। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। रेहाना की राजा से पहले दोस्ती थी।  इसी बीच ट्रेन में रेहाना की रांची के वसीम से दोस्ती हुई। तभी राजा और रेहाना की भी ज्यादा गहरी होने लगी तो रेहाना वसीम से छुटकारा पाना चाहती थी। तब तक वसीम सऊदी अरब गया था। इसी क्रम में राजा के साथ रेहाना का प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। राजा को भी यह बात पता चल गई थी कि रेहाना वसीम से छुटकारा चाहती थी। इसलिए आरोपी राजा और रेहाना ने वसीम की हत्या की प्लानिंग की और उसे सऊदी अरब से बिलासपुर बुलाया। 


वसीम की हत्या की प्लानिंग राजा और रेहाना ने काफी पहले ही कर रखी थी। दोनों ने ऑनलाइन एक हथियार भी मंगाया था। हत्या करने के बाद शव को फ्रीजर में रख दिया और आधा स्कूल बैग में भरकर पहले दिन और आधा दूसरे दिन बोरे में भरकर बांध में डाल दिया था, जिस पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। 


वसीम और रेहाना कि इंस्ट्राग्राम पर बातचीत होती थी। रेहाना ने वसीम का न्यूड वीडियो बना लिया था। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करके राशि भी वसूलती थी। वसीम को यह पता चल गया था कि  रेहाना का दूसरे से भी संबंध है, तब उसने मिलने का दबाव बनाया। रेहाना ने उसे बिलासपुर बुलाया। रेहाना ने हत्या करने से पहले वसीम के खाते की पूरी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद राजा के साथ मिलकर उसकी हत्या की। दोनों ने उसके खाते से 8 लाख रुपए की निकाल लिये। घटना के बाद राजा खान और रेहाना फरार हो गए थे। हालांकि, कोरबा पुलिस ने दोनों को ओडिशा से गुरुवार रात पकड़ लिया।

Tags - Wasim of Ranchi dead body in Korba dead body in 17 pieces dead body in Chhattisgarh Rehana Raja Rehana Wasim