logo

रांची की लेखिका मेघा रानी को दिल्ली में दिया गया भारतीय रत्न अवार्ड 2023 

megha1.jpg

रांची 
रांची की लेखिका डॉ मेघा रानी को भारतीय रत्न अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। उनको यह सम्मान पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के 92वें जन्मदिवस पर दिल्ली में दिया गया है। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में ओएसिस वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के द्वारा हुआ। बता दें कि लेखन के क्षेत्र में मेघा रानी को कई सम्मान मिल चुके हैं। इसी वर्ष उनको पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के हाथों इंडियन आइकॉन अवार्ड 2023 और झारखंड आइकॉन अवार्ड 2023 से भी सम्मानित किया गया है। 

‘अस्तित्व एक नारी का’ उनकी हालिया किताब है

साथ ही जून माह में दिल्ली के अंबेडकर भवन में आयोजित समारोह में मेघा रानी को मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त WHRPC की ओर से डॉक्टरेट की उपाधि दी गयी। पिछले वर्ष भी उन्हें दिल्ली में स्त्री वन इंडिया एंगेजिंग लिटरेचर अवॉर्ड दिया गया था। यह अवार्ड मातृभाषा हिंदी में लिखने के लिए दिया गया। गौरतलब है कि मेघा दशकों से लेखन कार्य कर रही हैं। उनके द्वारा लिखित ‘शाश्वत सृजन’ और ‘श्रीकृष्ण लीला’ खासा चर्चित रही हैं। वे ‘श्रीकृष्ण लीला’ की सह लेखिका हैं। इस पुस्तक के नाम दो कीर्तिमान दर्ज हैं। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड और OMG बुक रिकॉर्ड। ‘अस्तित्व एक नारी का’ उनकी हालिया किताब है। जल्दी ही इसका विमोचन किया जाना है। मेघा कई पब्लिकेशन और मैगजीन के साथ कार्य कर चुकी हैं। उनकी रचनाएं नेशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी दर्ज हैं। जिनके लिए उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र भी मिल चुके हैं।                 

सड़क हादसे के बाद जीवन में आया बदलाव
कुछ समय पहले हुए सड़क हादसे के बाद मेघा के जीवन में बदलाव आया। इसमें वो घायल हो गयी थीं। इस दौरान लगातार चिंतन और मंथन के बाद उनकी लेखन शैली में गहराई आयी। हादसे की कठिन घड़ी में उनके परिवार ने उनका भरपुर साथ दिया। जिनमें मां पूनम कुमारी, पिता मनोहर कुमार, भाई मोनल के साथ अन्य परिवारजन और दोस्तों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मेघा का कहना है कि माता-पिता से मिली प्रेरणा ने उनको यहां तक पहुंचाया है। इन सबके साथ युवा सोशल एक्टिविस्ट अनिल पन्ना ने उनको इस सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पन्ना ने कहा कि यह झारखंड  के लिए गर्व की बात है। 


मेघा रानी को मिले सम्मान- 

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा साहित्य सम्मान
Facilitated with Stree one India Women award 2022
Facilitated with International Education Awards as best writer of the year 2022
Author and co-author with various publications
International Golden Women Leadership Award 2023
Asian Education Awards as a Dynamic Writer of the year
Honouary Doctorate Award from WHRPC
Approved by Ministry of corporate Affairs, govt. Of india