logo

रांची :  धुर्वा में महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी में पुलिस 

sucide33.jpeg

रांची
धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी गोल चक्कर के पास एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। मिली खबर के मुताबिक पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है। खबर लिखे जाने तक शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की तैयरी की जा रही है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।  

 

स्टेशन रोड में मिली लाश 

इधऱ स्टेशन रोड में बीएनआर होटल के पास से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। युवक के पास मिले आधार कार्ड में चंद्रकांत बी तलवार नाम लिखा हुआ है और वो कर्नाटक का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रिम्स भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। 

महिला होमगार्ड जवान घायल 
एक अन्य घटना में बीआईटी थाना में प्रतिनियुक्त रांची जिला की महिला होमगार्ड जवान बबिता कुमारी सड़क हादसे में घायल हो गयी हैं। चिकित्सकों ने इनकी हालत गंभीर बताई है। कहा कि बबिता कुमारी के दोनों पैरों में गहरी चोट लगी है। हादसा कैसे हुआ, इसके लिए जानकारी इकट्ठा की जा रही है। महिला का इलाज फिलहाल रांची के मेडिका अस्पताल में किया जा रहा है।  

 

 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - SuicideDead BodyROAD ACCIDENTJharkhand News