द फॉलोअप डेस्क
राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति और वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार अलग अलग दिया है। राजभवन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। रांची विश्वविद्याल के कुलपति का प्रभार नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपा गया है। वहीं दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र को वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभारर दिया गया है। प्रभार के दौरान कुलपतियों को रुटीन कार्य करने का निर्देश दिया गया है। मालूम हो कि दोनों ही विश्वविद्यालय के कुलपति का आज कार्यकाल समाप्त हो गया।
