logo

JPSC-JSSC आंदोलन में एक और छात्र की बिगड़ी तबीयत, राहुल क्रांति अस्पताल में भर्ती

वपगस2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
छात्र आंदोलन के बीच अब अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आने लगी हैं। आमरण अनशन पर बैठे पलामू निवासी छात्र राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण किया, जिसमें वायरल फीवर की पुष्टि हुई। डॉक्टरों के अनुसार राहुल की हालत फिलहाल स्थिर है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।


सदर अस्पताल में राहुल क्रांति का चल रहा इलाज
रांची सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विमलेश सिंह ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में आंदोलन से जुड़े एक ही छात्र राहुल क्रांति भर्ती हैं। उनकी स्थिति स्थिर है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आमरण अनशन के कारण उनकी सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है।

Tags - Ranchi News Student Protest JPSC JSSC Jharkhand News