रांची
रांची के अरगोड़ा थाना में पदस्थापित SI मुकेश कुमार अकेले अपराधियों से भिड़ गए। घायल होने के बाद भी लूट की योजना को विफल करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके इस साहस की सभी लोग तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि इन दिनों अपराधियों की लूटपाट की योजना पर रांची पुलिस का शिकंजा कसा है। बहरहाल, अपराधियों से भिड़ने के दौरान घायल हुए SI मुकेश का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
.jpeg)
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को क्षेत्र में गश्त के दौरान कुछ संदिग्धों के जुटने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने बिना देरी किए निर्णय लिया और बताए गए स्थान पर पहुंच गए। कुमार ने अतिरिक्त बल का भी इंतजार नहीं किया और अकेले ही अपराधियों को चुनौती देने और उन्हें घेरने का प्रयास किया। कुमार को अकेले देखकर अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया, लेकिन उनका यह प्रयास उन्हें महंगा पड़ गया। अकेले कुमार उन पर भारी पड़े।
