logo

रांची सदर अस्पताल बना और सशक्त, अत्याधुनिक न्यूरो जांच लैब का उद्घाटन 

sadar_hospital_ranchi3.jpg

रांची  
रांची सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। यहां अत्याधुनिक न्यूरो फिजियोलॉजी लैब का शुभारंभ किया गया, जिससे अब न्यूरोलॉजिकल जांच के लिए मरीजों को बड़े शहरों या निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। लैब का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने किया। इस अवसर पर उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह भी मौजूद रहे। डॉक्टरों  के अनुसार, यह सुविधा राज्य के जिला अस्पतालों में पहली पहल है।

विशेषज्ञता के साथ जांच संभव

लैब के संचालन और मार्गदर्शन की जिम्मेदारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा और डॉ. अहमद हुसैन संभालेंगे, जिससे विशेषज्ञता के साथ जांच संभव हो सकेगी। इस अत्याधुनिक लैब में एनसीएस (नर्व कंडक्शन स्टडी), ईईजी (इलेक्ट्रोएन्सेफेलोग्राम), ईएमजी (इलेक्ट्रोमायोग्राफी), वीईपी (विजुअल एवोक्ड पोटेंशियल) और आरएनएसटी (रीपिटेटिव नर्व स्टिमुलेशन टेस्ट) जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अब तक ये सुविधाएं झारखंड के किसी भी जिला अस्पताल में उपलब्ध नहीं थीं, जिससे मरीजों को काफी परेशानी होती थी।

Tags - Ranchi Sadar Hospital Advanced Neuro Physiology Lab Healthcare Improvement Modern Medical Facility Civil Surgeon Dr Prabhat Kumar