द फॉलोअप डेस्क
श्रीनगर शहर में सोमवार को एक व्यक्ति मृत पाया गया। गैर-स्थानीय मृत व्यक्ति की पहचान रांची (झारखंड) निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई। श्रीनगर पुलिस के अनुसार शहर के राजबाग इलाके में अरुण बेहोशी की हालत में मिला था। बेहोशी की हालत में मिले अरूण कुमार को इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर कहा कि यहां आने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी है। श्रीनगर पुलिस ने कहा कि अरुण की मौत को लेकर कानून के तहत जांच की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N