रांची
शहर के रातू रोड पर हुए एक सड़क हादसे में 11वीं कक्षा के एक छात्र की दर्दनाक मौत की खबर है। मिली खबर के अनुसार, हादसे के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर छात्र को समय पर भर्ती नहीं करने का आरोप लगाया। घटना से नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। बताया गया कि सड़क हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनका आरोप है कि अस्पताल में छात्र को भर्ती नहीं किया गया। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई।
.jpeg)
स्थानीय लोगों में आक्रोश
छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया। इससे सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। परिजनों ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और अस्पताल प्रबंधन की भूमिका की जांच की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास किया।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें