रांची:
शुक्रवार को राजधानी रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक पार्क टाइम होटल और मोरहाबादी सब्जी मार्केट के आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंचवटी पुरम और आईएएस कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी।

इसके अलावा सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक हरिहर सिंह रोड समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने इन क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन के समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लें। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद सामान्य रूप से विद्युत सेवा शुरू हो जाएगी।