logo

आज रांची के कई इलाकों में बिजली कटौती, जानिए किन-किन क्षेत्रों में कब तक रहेगी आपूर्ति बाधित

LIGHT_RANCHI_66.jpg

रांची
राजधानी रांची के कई इलाकों में आज गुरुवार को रखरखाव और तकनीकी कार्यों के कारण निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक चरणबद्ध तरीके से बिजली बंद रहेगी। ऐसे में लोगों से जरूरी काम पहले ही निपटाने और वैकल्पिक व्यवस्था रखने की अपील की गई है।
टाटीसिलवे-हेसल फीडर में 1 बजे तक बिजली रहेगी बंद
टाटीसिलवे-हेसल फीडर से जुड़े टाटी बस्ती, मिश्राटोली, मासू, हेसल, मिलन चौक, संजीवनी कॉलोनी, गेल इंडिया, उलातु, बहाया, जमुआरी, मनकीधिपा, मंझलाटोली और टाटी भागलपुर समेत कई इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बड़गाईं और न्यू मोरहाबादी क्षेत्र में शाम 4 बजे तक कटौती
बड़गाईं फीडर से जुड़े टीवीएस शोरूम, विश्वकर्मा कॉलोनी और बड़गाईं में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। वहीं न्यू मोरहाबादी फीडर के अंतर्गत पार्क/प्राइम होटल के पास स्थित गली नंबर 1, 2, 3 और 5 में भी इसी अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बरियातू, लालपुर और कृष्णापुरी फीडर भी प्रभावित
आरके मिशन फीडर के विशाल मेगा मार्ट और बरियातू क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। पावर हाउस फीडर के अंतर्गत लालपुर मौलाना आजाद कॉलोनी की गली नंबर 10, 11 और 12 में भी इसी समय कटौती होगी। वहीं कृष्णापुरी फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक तथा राम मंदिर फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
अयोध्यापुरी और ओरमांझी क्षेत्र में भी रहेगा असर
अयोध्यापुरी फीडर में 11 केवी लाइन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी, जबकि एलटी लाइन और ट्रांसफार्मर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ओरमांझी-1 फीडर के हरचंदा, टोयोटा और बीएमडब्ल्यू एजेंसी, पंचरत्न तथा इरबा आई हॉस्पिटल क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा न्यू शाहदेव नगर के कटहल मोड़ इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

 

Tags - Ranchi News Power Cut Electricity Update Jharkhand News Ranchi Electricity