द फॉलोअप डेस्क
पुलिस विभाग में लगातार तबादलों का दौर जारी है। रांची एसएसपी के निर्देश पर एक बार फिर बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। आदेश के तहत 15 सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग थाना, ओपी, टीओपी और यातायात थानों में प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में भी रांची पुलिस प्रशासन में कई बदलाव किए गए थे। खलारी, बुंडू, जगन्नाथपुर समेत कुल सात थाना प्रभारियों का तबादला किया गया था। वहीं शुक्रवार को एक बार फिर बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के पदस्थापन में फेरबदल किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक शैलेन्द्र टुडू को नरकोपी थाना प्रभारी बनाया गया है। कफील अहमद को बेड़ो थाना प्रभारी, विकास कुमार पासवान को मुरी ओपी प्रभारी तथा दिनेश कुमार ठाकुर को विधानसभा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शिवनारायण तिवारी को ईटकी थाना प्रभारी और गगन कुमार ठाकुर को सिकिदिरी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। जारी सूची के अनुसार दुलाल कुमार महतो को तमाड़ थाना प्रभारी, कुंदन कुमार को दशमफॉल थाना प्रभारी और अभिषेक कुमार को राहे थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा राहुल को मोराबादी टीओपी प्रभारी, अक्षय कुमार को एदलहातू टीओपी प्रभारी और विवेक कुमार को चुटुपालू टीओपी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

महिला अधिकारी को भी मिली नई जिम्मेदारी
तबादला सूची में पूजा विभुति उरांव को हिल टीओपी (सुखदेवनगर) का प्रभारी बनाया गया है। वहीं अवध बिहारी कुंवर को खेलगांव यातायात थाना प्रभारी तथा धर्मेन्द्र कुमार को पंडरा यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी अधिकारियों को अविलंब अपने नए पद पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।