रांची
रांची पुलिस ने बाइक लूट की एक वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला दशमफॉल थाना क्षेत्र का है जहां एक ग्रामीण से मोटरसाइकिल लूटकर फरार हुए अपराधियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक और एक अवैध पिस्तौल भी बरामद की गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस ने सबसे पहले एक आरोपी को हिरासत में लिया। उससे मिली जानकारी के आधार पर बाकी तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

दो घंटे के अभियान के बाद चारों आरोपी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस टीम ने लगातार पीछा करते हुए करीब दो घंटे के अभियान के बाद सभी को काबू कर लिया। फिलहाल चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उनका संबंध किसी संगठित गिरोह से है या नहीं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।