रांची
रांची पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से करीब 50 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तकनीकी विश्लेषण और मोबाइल की लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग टीमों को इन मोबाइल की बरामदगी का जिम्मा सौंपा। आज थाना परिसर में एक मोबाइल वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सिटी एसपी पारस राणा, थानेदार सह इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर 25 मोबाइल धारकों को उनके गुम हुए फोन लौटाए गए।
सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मोबाइल की बरामदगी में तकनीकी जांच और संबंधित दस्तावेजों की पुष्टि के बाद ही फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए। अभियान के दौरान पुलिस की सतर्कता और तकनीकी सहायता से ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल रहा और लोगों को उनके मोबाइल सुरक्षित लौटाए गए।
