logo

‘ऑपरेशन प्रहार’ से हड़कंप, रांची पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार  

RNC_police1.jpg

रांची 

रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी और ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में बीते दो दिनों में "ऑपरेशन प्रहार” के तहत रांची पुलिस द्वारा 100 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 220 से अधिक लंबित वारंटों का निष्पादन भी किया गया। यह ऑपरेशन अपराधियों के खिलाफ रांची पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक है। दरअसल "ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन और संगठित अपराध पर शिकंजा कसने की विशेष रणनीति बनाई गई थी। 

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश

देर रात तक चली इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर फरार अपराधियों, वारंटियों और संदिग्धों को धर दबोचा। कई आरोपी ऐसे भी पकड़े गए, जो लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। इस अभियान में जिले के सभी पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे। वहीं रांची पुलिस ने इस अभियान के बाद यह स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Tags - Ranchi Police Operation Prahar Criminals Arrested Ranchi Police Action Crime Control Operation