logo

रांची पुलिस अर्लट मोड पर, उलगुलान रैली के दौरान कहां-कहां होगी पार्किंग की व्यवस्था

जदतगमा21.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची में आज उलगुलान महारैली है। जिसमें देशभर से इंडिया गठबंधन के नेता जुटेंगे। महारैली को लेकर रांची पुलिस अलर्ट में है। शनिवार को रांची एसएसपी सहित कई अधिकारियों ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। रैली स्थल, एयरपोर्ट, होटल, सर्किट हाउस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 2000 अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। ट्रैफिक रूट भी निर्धारित किए गए हैं। साथ ही पूरे शहर में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चला कर गहन जांच की जा रही है।


ट्रैफिक रूट में बदलाव
रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। राज्य के बाहर से आने वाले वीआईपी की सुरक्षा के लिए होटल से लेकर रैली स्थल तक जवानों की तैनाती की गई है। ट्रैफिक को लेकर भी विशेष व्यवस्था है। अधिकांश राजनेता रेडिसन ब्लू होटल में ठहरेंगे। ऐसे में होटल के आसपास सुरक्षा कड़ी है। रैली में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों से आने वाले वाहनों का रूट और पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया। इस संबंध में ट्रैफिक एसपी ने रूट प्लान जारी किया है। रैली में शामिल होने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित रूट से ही वाहन ले जाएं और निर्धारित स्थल पर पार्क करें।


अलग-अलग जिलों से आने वाली गाड़ियों के लिए पार्किंग
• गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, रामगढ़ एवं रांची के बेड़ो, कांके, मांडर, बुढ़मू, चान्हो, ओरमांझी से आने वाले वाहन सखुआ बागान
• दुमका, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज के वाहन धुर्वा गोलचक्कर पूर्वी भाग
• हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह से आने वाले वाहन धुर्वा गोलचक्कर पश्चिमी
• जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला-खरसावां, रांची के बुंडू, तमाड़, सिल्ली की ओर से आने वाले वाहन जवाहर लाल स्टेडियम धुर्वा
• सिमडेगा, खूंटी, गुमला की ओर से आने वाले वाहन जेएन कॉलेज मैदान
• वीआईपी गाड़ियां प्रभात तारा मैदान
• मीडियाकर्मी संत थॉमस स्कूल के सामने।

Tags - Ulgulan Ulgulan Rally Ulgulan India Coalition India Coalition Mobilization Ulgulan in Ranchi