logo

अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस सख्त, देर रात तक चला चेकिंग अभियान

night_checking.jpg

रांची 

अपराध की रोकथाम और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़क पर पुलिस की उपस्थिति और सक्रिय अपराध-रोधी चेकिंग सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है। असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और नागरिकों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसी को ध्यान में रखते हुए रांची पुलिस ने शुक्रवार की रात राजधानी रांची में एक साथ 15 से अधिक स्थानों पर सघन अपराध-रोधी चेकिंग अभियान चलाया।

संदिग्धों की कड़ी जांच

इनमें सुजाता चौक, न्यू मार्केट चौक, खेलगांव, शहीद मैदान, चांदनी चौक, बिरसा चौक सहित कई इलाकों में रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देशानुसार विभिन्न थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से टीम गठन कर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने, रात के समय होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने और शहरवासियों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाहनों और संदिग्धों की कड़ी जांच की।

यातायात नियमों का सख्ती से पालन

इसके साथ ही सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर ड्रंकन ड्राइविंग (शराब पीकर वाहन चलाने) के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। रांची पुलिस ने शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इन सुरक्षा जांच अभियानों के दौरान पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें।

Tags - Ranchi Police Anti-Crime Checking SSP Ranchi Public Safety