logo

ऑन ड्यूटी जुआ खेलते पकड़े गए 10 पुलिसकर्मियों को रांची SSP ने किया सस्पेंड

ऑन ड्यूटी जुआ खेलते पकड़े गए 10 पुलिसकर्मियों को रांची SSP ने किया सस्पेंड

द फॉलोअप डेस्क:

रांची (Ranchi) में जुआ खेलने के आरोप में 10 पुलिसकर्मियों (Policemen) को निलंबित कर दिया गया है। रांची के एसएसपी (SSP) ने यह कार्रवाई की है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मी ही नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए। मामला रांची पुलिस लाइन का है, जहां परिसर के अंदर कथित तौर पर अवैध रूप से जुआ खेलने और खिलाने का खेल चल रहा था।

गोपनीय शिकायत पर अधिकारियों ने की छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन परिसर में कुछ पुलिसकर्मियों के जुआ खेलने और खिलाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने अचानक छापेमारी कराई। इस दौरान जुआ खेलते हुए 10 पुलिसकर्मियों को पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि शिकायतों की सत्यता की जांच करने के बाद अधिकारियों ने विशेष टीम गठित की थी। इसके बाद टीम ने चिह्नित स्थान पर कार्रवाई करते हुए सभी 10 पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया।

सभी 10 पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से निलंबित

मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सार्जेंट मेजर आनंद राज खलखो ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि जुआ खेलने का मामला सामने आने के बाद 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags - Jharkhand News Jharkhand Latest News Ranchi Police Gambling Case 10 Policemen Suspended in Ranchi