logo

नशामुक्त समाज पर जोर: रांची पुलिस चला रही अवैध अफ़ीम की खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान

नशामुक्त समाज पर जोर: रांची पुलिस चला रही अवैध अफ़ीम की खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

रांची पुलिस के द्वारा अफ़ीम की खेती के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देशानुसार तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हाई स्कूल, लुंगटू में अफ़ीम की खेती नहीं करने के संबंध में तमाड़ थाना की पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को अफ़ीम की अवैध खेती से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई।

किसी भी परिस्थिति में अफ़ीम की अवैध खेती न करें

इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी परिस्थिति में अफ़ीम की अवैध खेती न करें तथा अपने आसपास होने वाली ऐसी गतिविधियों की सूचना संबंधित पुलिस-प्रशासन को दें। साथ ही, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अफ़ीम की अवैध खेती पर रोक लगाने के साथ-साथ आमजन में जागरूकता बढ़ाना और नशामुक्त समाज के निर्माण में जन भागीदारी सुनिश्चित करना है।

Tags - Ranchi Police awareness campaign drug-free society ranchi ssp