logo

विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सकुशल बरामद, आपसी विवाद से जुड़ा है मामला!

विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सकुशल बरामद, आपसी विवाद से जुड़ा है मामला!

द  फॉलोअप डेस्क, रांची:

विधायक जनार्दन पासवान के अपह्रत बेटे को पुलिस ने सकुशल ढूंढ़ निकाला है। बताया जाता है कि एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर मारपीट के बाद थर्ड ईयर के कुछ छात्रों द्वारा कथित तौर पर विधायक जनार्दन पासवान के बेटे को गाड़ी में जबरन बिठाकर ले जाया गया था। विधायक ने ही पुलिस को ये जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और युवक की तलाश में जुट गई थी। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक अपह्रत विधायक पुत्र और आरोपी लड़कों को विधानसभा थाने में रखा गया है। 

स्कॉर्पियो सवार युवकों ने मारपीट की
विधायक के अनुसार, 3-4 स्कॉर्पियो से पहुंचे कुछ लोगों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की और इसके बाद उसे जबरन वाहन में बैठाकर ले गए। युवक की थार यूनिवर्सिटी गेट पर खड़ी मिली, जिसके बाद मामले को लेकर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को खोज निकाला। इसके बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की तह तक जाने में जुट गई है। युवक से पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसके साथ क्या हुआ, कौन लोग उसे अपने साथ ले गए और इसके पीछे की वजह क्या थी।

आपसी विवाद से जुड़ा है मामला
प्रारंभिक तौर पर मामला आपसी विवाद और झगड़े से जुड़ा होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा।

Tags - MLA Janardan Paswan Son KidnappedKidnappingRanchi PoliceJharkhand News