द फॉलोअप डेस्क, रांची:
रांची पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई जा रही कथित अफवाह पर ध्यान नहीं देने और कानून अपने हाथ में नहीं लेने की अपील नागरिकों से की है। रांची पुलिस ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की खबर, वीडियो, संदेश अथवा सूचना पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें। रांची पुलिस ने ऐसी सूचनाओं को शेयर करने से भी मना किया है। रांची पुलिस ने कहा है कि कुछ असामाजिक और स्वार्थी तत्व जानबूझकर झूठी, भ्रामक और अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित कर लोगों को उकसाने और उन्हें नियम विरुद्ध काम करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहे हैं।
रांची पुलिस का कहना है कि कुछ लोग निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए समाज में अशांति, वैमनस्य, तनाव और अराजकता का वातावरण तैयार करना चाहते हैं।
राँची पुलिस की अपील
— Ranchi Police (@ranchipolice) August 23, 2026
सभी नागरिकों से अपील है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली किसी भी खबर, वीडियो, संदेश अथवा सूचना पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा करें।
कुछ असामाजिक एवं स्वार्थी तत्व जानबूझकर झूठी, भ्रामक और अपुष्ट सूचनाएं…
रांची पुलिस की नागरिकों से क्या अपील है!
रांची पुलिस ने नागरिकों से कहा है कि ऐसे तत्वों के बहकावे में आकर कोई भी कदम उठाना आपके लिए कानूनी परेशानी बन सकता है और समाज की शांति एवं सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकता है। पुलिस ने नागरिकों से कानून हाथ में ना लेने की अपील की है। रांची पुलिस ने कहा है कि संदिग्ध और भड़काऊं सामग्री मिलने पर उसे वायरल करने की जगह संबंधित पुलिस अथवा प्रशासन को सूचित करें। रांची पुलिस ने लोगों से सतर्क रहकर सत्यापित जानकारी पर ही विश्वास करने और अफवाहों के जाल में नहीं फंसने की अपील की है।

दिलचस्प है कि रांची पुलिस ने संदर्भ नहीं दिया है कि नागरिकों को किससे और क्यों सतर्क रहना है। कौन सी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की जा रही है।