logo

शराब पीकर गाड़ी चलाई तो खैर नहीं, देर रात रांची में पुलिस का एक्शन

शराब पीकर गाड़ी चलाई तो खैर नहीं, देर रात रांची में पुलिस का एक्शन

द फॉलोअप डेस्क:

रांची (Ranchi) में देर रात पुलिस ने शराब पीकर (Drink And Drive) वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर पुलिस की टीम ने वाहनों को रोककर चालकों की जांच की। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर (Breathalyzer) मशीन की मदद से यह पता लगाया गया कि कहीं चालक शराब के नशे में तो वाहन नहीं चला रहे हैं।

दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच

अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर चालकों की जांच की। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है। पुलिस का प्रयास है कि सड़कों पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जा सके।

शराब पीकर गाड़ी चलाना अपराध

गौरतलब है कि शराब पीकर वाहन चलाना कानूनन अपराध है। ऐसा करते पकड़े जाने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके अलावा, कानून के प्रावधानों के तहत जेल की सजा भी हो सकती है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे शराब पीकर कभी भी वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Tags - Jharkhand News Jharkhand Latest News Ranchi Police Drunk Driving Checking in Ranchi Ranchi Police Campaign