logo

रांची पुलिस ने सरहुल और ईद के मद्देनजर शहर में किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा और शांति बनाए रखने पर जोर

RNC_police.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

राजधानी रांची में सरहुल और ईद पर्व को ध्यान में रखते हुए और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से फिरायालाल चौक से सुजाता चौक तक रांची पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च का किया गया। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना, आमजन में विश्वास बहाली करना और आकस्मिक स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारी करना था। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों और जुलूस मार्गों में पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा ड्रोन की मदद से की गई।

वहीं प्रतिनियुक्त पुलिस बल को आवश्यक ब्रीफिंग भी दी गई। फ्लैग मार्च में रांची के सिटी, ट्रैफिक और ग्रामीण एसपी, अनुमंडल पदाधिकारी, सिटी और कोतवाली डीएसपी सहित स्थानीय थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च आयोजित किए गए। रांची पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की तुरंत सूचना पुलिस तक पहुंचाएं।

Tags - Ranchi police flag march Sarhul festival Eid festival public safety law and order city security peace maintenance public confidence emergency preparedness sensitive areas parade route police deployment