logo

ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 4 गिरफ्तार 

ranchipolice7.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
लोकसभा चुनाव के दौरान रांची पुलिस विधि-व्यवस्था को कायम रखने के लिए प्रयासरत है। इसे लेकर राजधानी के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। शहर के चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को रांची पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी करते 4 लोगों को रंगेहाथ पकड़ा है। सभी आरोपी ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी 
रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रविवार को इस संबंध में प्रेस वार्ता किया। एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के विभिन्न इलाकों में नशीले पदार्थ की तस्करी की जा रही है। उनके निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा रांची के कई जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान रांची के न्यू मार्केट और सुखदेवनगर के ऑटो बस स्टैंड पर 4 लोग ब्राउन शुगर की तस्करी करते पकड़े गए।

इन्हें पुलिस ने किया गिरफ्तार 
छापेमारी में हिंदपीढ़ी निवासी मो.जुबेर उर्फ राजु देहाती, किशोरगंज रोहित कुमार ठाकुर उर्फ बिरनी, विद्यानगर से सुजीत कुमार गुप्ता और पलामू निवासी तरुण कुमार पाण्डेय गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर की पुड़िया मिली है। सभी के खिलाफ सुखदेवनगर थाना में धारा 21 (B) 22 एनडीपीएस एक्ट-1985 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।


हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - ranchi policeranchi crime newsranchi police latest newshindi crime news