द फॉलोअप डेस्क
रांची पुलिस ने अनगड़ा इलाके में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लाखों रुपए की अवैध शराब भी जब्त की है। पुलिस टीम ने यह छापेमारी अनगड़ा थाना क्षेत्र के राजाडेरा गांव स्थित एक मकान और पिठोरिया में की है। गिरफ्तार किये गए तस्करों में ठाकुरगांव के सूरज कुमार ठाकुर, पिठोरिया के शिवम कुमार, लखन साहु, अनगड़ा के पवन कुमार महतो और संतोष कुमार है।
मिली जानकारी के अनुसार इन तस्करों के पास से 350 बोतल विदेशी शराब, 25 लीटर स्प्रिट, सेल कैंटिन लिखा हुआ एक मुहर, एक स्टांप पैट सहित झारखंड सरकार का लोगों बना हुआ कई कंपनियों के स्टिकर, कंपनी का लिखा हुआ रोल रैपर, 1886 कांच का बोतल, समेत अन्य चीजें बरामद किया गया है।
रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के राजाडेरा स्थित एक मकान में अवैध नकली शराब बनाई जा रही अहि। जिसके बाद सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। और टीम के द्वारा बीते शुक्रवार को छापेमारी कर 5 लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। .jpeg)
एसपी ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपियों का एक बड़ा गिरोह शराब की तस्करी में शामिल है। जो शराब बनाकर बिहार में सप्लाई करता है। पूछताछ में कुछ फरार तस्करों में भी जानकारी पुलिस को मिली है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छानबीन की जा रही है।