logo

रांची में 3 युवकों ने बच्चे के गले से सोने का लॉकेट झपटा

रांची में 3 युवकों ने बच्चे के गले से सोने का लॉकेट झपटा

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
रांची पुलिस की ओर से चेन स्नैचिंग के मामले में कार्रवाई के बावजूद अपराधियों की गतिविधियां थमती नजर नहीं आ रही हैं। पंडरा थाना क्षेत्र के विकासनगर में 4 अक्टूबर को तीन स्कूटी सवार बदमाशों ने एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट छीन लिया और फरार हो गए। बताया गया कि तीनों बदमाशों ने पहले मोहल्ले में चार-पांच चक्कर लगाए और वहां खेल रहे बच्चों के गले में पहने लॉकेट पर नजर रखी। इसके बाद पता पूछने के बहाने बच्चे के पास स्कूटी रोकी और मौका मिलते ही उसके गले से लॉकेट झपटकर भाग निकले। बच्चे के पिता का नाम राजवीर बताया गया है।

 

Tags - Ranchi Crime Pandara Police Station Development Nagar Gold Locket Snatching Chain Snatching