logo

रांची के नये डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने पदभार ग्रहण किया

रांची के नये डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने पदभार ग्रहण किया

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के नये डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने रांची डीसी के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है। उपायुक्त कार्यालय कक्ष में वरुण रंजन ने उन्हें पदभार सौंपा। बता दें कि मंजूनाथ भजंत्री को दोबारा रांची का डीसी बनाया गया है। दरअसल अक्टूबर माह में ही मंजूनाथ भजंत्री को रांची का उपायुक्त बनाया गया था। इसी बीच चुनाव के तरीकों की घोषणा होते ही 15 अक्टूबर को भाजपा के शिष्टमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से मिलकर मंजूनाथ भजंत्री को रांची के उपायुक्त पद से तत्काल हटाने की मांग की थी। 

Tags - रांची डीसी रांची डीसी न्यूज मंजूनाथ भजंत्री वरुण रंजन Ranchi DC Ranchi DC News Manjunath Bhajantri Varun Ranjan