द फॉलोअप डेस्क
रांची नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के बाद डिप्टी मेयर की कुर्सी को लेकर सियासी हलचल में तेजी हो गई है। सभी राजनीतिक दल अपने समर्थक पार्षदों को एकजुट करने में लगे हैं और जोड़-घटाव की राजनीति चल रही है। इस बार का चुनाव पिछले चुनावों से अलग इसलिए है क्योंकि आदिवासी पार्षद निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।झारखंड के गठन के बाद से रांची नगर निगम में डिप्टी मेयर की कुर्सी पर हमेशा गैर-आदिवासी ही रहे हैं। इस बार आदिवासी प्रतिनिधित्व की मांग को जोर-शोर से पकड़ रही है। निर्वाचित पार्षदों में चर्चा है कि अब समय आ गया है कि डिप्टी मेयर आदिवासी हो। इस वजह से आदिवासी पार्षदों को एकजुट करने की कोशिशें तेज हो गई हैं।आदिवासी पार्षदों की संख्या इस बार 53 वार्डों वाले रांची नगर निगम में 20 आदिवासी पार्षद जीते हैं। इनमें से 11 पार्षद आदिवासी आरक्षित सीटों से हैं, जबकि बाकी ने सामान्य सीटों पर जीत हासिल की। डिप्टी मेयर बनने के लिए 27 पार्षदों का समर्थन चाहिए। अगर सभी आदिवासी पार्षद साथ आएं और कुछ अन्य पार्षदों का भी समर्थन मिल जाए, तो इस बार डिप्टी मेयर आदिवासी हो सकता है। इस बार आदिवासी महिलाओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। 53 वार्डों में 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं, लेकिन इसके अलावा 5 और सामान्य सीटों पर आदिवासी महिलाओं ने जीत दर्ज की। कुल मिलाकर 10 आदिवासी महिला पार्षद निगम में पहुंची हैं।
आरक्षण रोस्टर के अनुसार, 53 वार्डों में से 11 वार्ड आदिवासियों के लिए आरक्षित थे (5 महिलाओं के लिए और 6 अन्य)। इसके अलावा 4 सामान्य सीटों पर भी आदिवासी पुरुषों ने जीत हासिल की। कुल मिलाकर आदिवासी पार्षदों की संख्या 20 हो गई है, जो इस बार उनकी राजनीतिक ताकत को दर्शाती है। डिप्टी मेयर के चुनाव से पहले जोड़-तोड़ की राजनीति भी खुलकर सामने आ रही है। पार्षद पावन तिर्की के मुताबिक, संभावित टूट-फूट से बचने के लिए कुछ पार्षदों को रांची से बाहर टूर पर भेजा गया है ताकि उन्हें एकजुट रखा जा सके। ये पार्षद 19 मार्च को लौटकर मतदान में हिस्सा लेंगे। डिप्टी मेयर पद के दावेदार वार्ड 31 के नीरज कुमार को भाजपा समर्थित पार्षदों का समर्थन मिल रहा है। वहीं वार्ड 25 की सुषमा राज भी इस दौड़ में हैं। महागठबंधन के नेता भी एक मजबूत उम्मीदवार तय करने की कोशिश में हैं। चुनाव की तारीख 19 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह में होगा। इसके बाद पार्षदों के बीच डिप्टी मेयर का चुनाव होगा और बहुमत पाने वाले उम्मीदवार जीत जाएगा। डीसी रांची, मंजूनाथ भजंत्री ने कहा, शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। प्रशासन हर स्तर पर व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है।
रांची नगर निगम में इस बार डिप्टी मेयर का चुनाव बेहद रोमांचक होने वाला है। सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या इस बार डिप्टी मेयर आदिवासी होगा या पुराने समीकरण ही हावी रहेंगे।.jpg)