रांची
रांची से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो मेयर पद का चुनाव जीत गई हैं। हालांकि अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मानगो नगर निगम के मेयर पद पर सुधा गुप्ता की जीत तय मानी जा रही है। आदित्यपुर से नगर निगम से संजय सरदार ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया है। वहीं सांसद महुआ माजी के बेटे सोमवित माझी, जो रांची नगर निगम के वार्ड 18 से चुनाव में खड़े थे, वे चुनाव हार गए। इस वार्ड से आशा देवी ने जीत दर्ज की है। वहीं, देवघर से जेएमएम समर्थित रवि राउत मेयर पद का चुनाव जीत गये हैं उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीता चौरसिया को मात दी है। इसकी अधिकारिक घोषणा बाकी है।
