logo

RMC : रांची नगर निगम ने किया सिटी मैनेजरों के वेतन भुगतान में भेदभाव

RMC.jpg

द फॉलोअप, रांची
रांची नगर निगम में एक अजीब खेल सामने आया है। जिन सिटी मैनेजरों का यहां से ट्रांसफर हो गया, वे अभी भी निगम में जमें हैं। उन्हें वेतन भी मिलेगा। लेकिन जो ट्रांसफर होकर दूसरे निकाय से यहां आए हैं, उन्हें वेतन नहीं मिलेगा। जानकारी के अनुसार लगभग एक महीना पहले नगर विकास एवं आवास विभाग ने भारी पैमाने पर सिटी मैनेजरों का एक निकाय से दूसरे निकाय में ट्रांसफर किया था। उसमें रांची नगर निगम के सिटी मैनेजर अंबुज कुमार सिंह को लातेहार, संदीप कुमार को मधुपुर और मृत्युंजय कुमार का चतरा स्थानांरण किया गया। स्थानांतरण के बाद भी ये रांची नगर निगम में अब तक बने हुए हैं।


इधर दूसरे नगर निकायों से रांची नगर निगम में भी सिटी मैनेजरों का स्थानांतरण किया गया। रांची नगर निगम के लिए स्थानांतरित किए गए तीनों सिटी मैनेजर यहां आकर योगदान भी दे दिया। उनका योगदान स्वीकृत भी कर लिया गया। लेकिन आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिनका रांची नगर निगम से स्थानांतरित हो गया है, उन तीनों सिटी मैनेजरों की उपस्थिति वेतन भुगतान के लिए भेज दिया गया है। वहीं जो यहां आकर अपनी योगदान दे चुके हैं और उनका योगदान स्वीकृत हो चुका है, उनकी उपस्थिति नहीं भेजी गयी है। इससे इन तीनों ही सिटी मैनेजरों का वेतन भुगतान नहीं हो सकेगा।


 

Tags - Ranchi Municipal Corporation City Manager Transfer Salary