logo

रांची में 4 साल की बच्ची के साथ रेप, फुसलाकर बुलाता था फिर करता था दुष्कर्म

ीोजा20.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के सदर थाना क्षेत्र में साढ़े चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी मौकिम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उसी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाने और उसके साथ यौन अपराध करने का आरोप है। घटना के बाद बच्ची डरी-सहमी हुई थी। परिवार के लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने बच्ची से पूछताछ की, जिसके बाद उसने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार वालों ने सदर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। रांची पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी मौकिम अंसारी के खिलाफ POCSO अधिनियम समेत अन्य संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और परिस्थितियों की भी जानकारी जुटा रही है।

Tags - Ranchi Ranchi Crime Jharkhand Crime POCSO Case Maukim Ansari