logo

Jharkhand Weather Update : झारखंड में 6-7 दिसंबर को तूफान और बारिश का पूर्वानुमान, 9 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड

a235.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड में साइक्लोन मिचौंग का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 6 और 7 दिसंबर को राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में तूफान के साथ बारिश होगी। गौरतलब है कि मंगलवार को ही इसका संकेत मिला जब रांची में पूरे दिन बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। बता दें कि मिचौंग चक्रवाती तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की आशंका
रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि मंगलवार को भी कोल्हान प्रमंडल के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही थी। मौसम विभाग का कहना है कि 6 और 7 दिसंबर को रांची सहित आसपास के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होगी। 9 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड में इजाफा होगा। बता दें कि अभी तक झारखंड में न्यूनतम औसत से 7 डिग्री ज्यादा रहा है। इस वजह से पिछले वर्षों की तरह ठंड महसूस नहीं की जा रही थी।

9 दिसंबर से झारखंड में बढ़ेगी ठिठुरन
बता दें कि झारखंड में ठंड में इजाफा होने की संभावना है। इस बीच, तूफान और बारिश की चेतावनी के बीच बिजली विभाग भी अलर्ट मोड पर है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।