द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची स्थित मोराबादी में आज अहले सुबह एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति ड्राइवर का काम करता था। जानकारी के अनुसार, ड्राइवर मोराबादी में पिछले चार दिनों से रह रहा था। वहीं, आज मॉर्निंग वॉक करते हुए अचानक मैंदान में ही गिर गया।

आसपास के लोग जब व्यक्ति को उठाने की कोशिश किये तो उन्होंने उसे मृत पाया। मौके पर मौजूद लोगों नें इसकी सूचना पुलिस को दी।
.jpeg)
फिलहाल ड्राइवर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि किस कारण से उसकी मौत हुई है और ड्राइवर कौन था।