logo

रांची में जमीन कारोबारी रमेश ठाकुर की हत्या, घर के अंदर मिला शव

ीोसाेप21.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात जमीन कारोबारी रमेश ठाकुर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वे कोकर स्थित तपोवन कॉलोनी के निवासी थे और हाल के दिनों में तपोवन से सटे खोरहा टोली स्थित अपने मकान में रह रहे थे। बुधवार सुबह रमेश ठाकुर का शव उनके घर के अंदर मिला। शव पर सिर में धारदार हथियार से किए गए गंभीर वार के निशान पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।  सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Tags - Ranchi Crime Murder Jharkhand Police