logo

रांची : कोकर में खड़ी बाइक में अचानक लगी आग, कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर हुई क्षतिग्रस्त

कोकर में खड़ी बाइक में अचानक लगी आग, कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर हुई क्षतिग्रस्त

रांची 

सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित डिस्टिलरी पुल के पास खड़ी एक बाइक में आज अचानक आग लग गई। बाइक से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक में लगी आग पर काबू पाया। हालांकि, आग बुझाए जाने तक बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।  खबर लिखे जाने तक बाइक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Ranchi Kokar Bike Fire Distillery Pul Sadar Police Station