logo

IIIT RANCHI के छात्र सक्षम को मिला 1.25 करोड़ का सालाना पैकेज, कैंपस प्लेसमेंट में बड़ी कामयाबी

IIIT RANCHI के छात्र सक्षम को मिला 1.25 करोड़ का सालाना पैकेज, कैंपस प्लेसमेंट में बड़ी कामयाबी

रांची 

Indian Institute of Information Technology (IIIT), रांची के छात्र सक्षम को कैंपस प्लेसमेंट के दौरान 1.25 करोड़ का सालाना पैकेज मिला है। सक्षम, IIIT के Computer Science and Engineering (डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के छात्र हैं। उनको ये ऑफर ग्लोबल कंपनी Rubric में 'टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर' के पोस्ट के लिए मिला है। इस बात की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि यह IIIT, रांची के इतिहास में अब तक किसी भी छात्र द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा ऑफर है।

उद्योग की दुनिया के साथ संवाद करते हैं छात्र
IIIT, रांची के शिक्षकों ने बताया कि अपनी पढ़ाई के दौरान सक्षम ने हमेशा से ही बेहतर तकनीकी दक्षता, समस्या-समाधान क्षमता और उच्च कोटि की व्यावसायिक योग्यता का प्रदर्शन किया है। IIIT, रांची अपने छात्रों को एक ऐसा वातावरण उपलब्ध कराता है, जहां छात्र बेहतर गुणवत्ता वाली अकादमिक शिक्षा, तकनीकी अनुभव के साथ उद्योग की दुनिया के साथ संवाद करते हैं। साथ ही करियर की चुनौतियों को समझते हैं। संस्थान की ओर से कहा गया है कि यहां छात्रों को ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल (Training and Placement Cell) की ओर से बेहतर करियर और बेहतर पैकेज के लिए तैयार किया जाता है। इस सेल में संबंधित क्षेत्रों के जानकारों और विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।

Tags - IIIT Ranchi Saksham Campus Placement Annual Package Ranchi