द फॉलोअप डेस्क
रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए रांची के होटवार जेल के बाहर बहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अलग-अलग इलाकों से बहनें हाथों में राखी लेकर जेल पहुंचीं। उनके चेहरे पर जेल में बंद भाइयों से मिलने की खुशी और इंतजार साफ दिखाई दिया। भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनों के लिए जेल प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है।
