logo

रांची में HDFC बैंक के ऊपर लगी अचानक आग

रांची में HDFC बैंक के ऊपर लगी अचानक आग

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
रांची के हिनू स्थित HDFC बैंक के ऊपर सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। बैंक के ऊपर से आग की तेज लपटें उठती देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और आग को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। आग किस हिस्से में लगी और इसकी शुरुआत कैसे हुई, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग की लपटों को देखते हुए आसपास के लोग भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

आग लगने के कारण और नुकसान की जानकारी नहीं
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, इस घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दमकल की टीम के आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और आग लगने की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की कार्रवाई जारी है।

Tags - Ranchi Hinu HDFC Bank Fire News Jharkhand News